बांसवाड़ा: प्रगति नगर में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि संदिग्धों की मूवमेंट, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
शहर के कॉलेज रोड स्थित प्रगति नगर कॉलोनी की गली नंबर-2 जांगिड़ धर्मशाला के आगे में शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फुटेज में कुछ लोग घरों के आसपास घूमते और ताक-झांक करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों ने चोरी की आशंका जताई है।