पुष्पराजगढ़: सांसद हिमाद्री सिंह से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमोल सिंह ने की मुलाकात
बुधवार 2:00 बजे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमोल सिंह मार्को ने सांसद हिमाद्री सिंह से राजेंद्र ग्राम स्थित आवास पर मुलाकात कर 24 मई को आयोजित जनजातीय गर्जना रैली को लेकर चर्चा की. साथ ही अनुसूचित जनजाति समाज की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं संस्कृति के संरक्षण और उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।