झांसी: झांसी में पटाखों ने खराब की शहर की हवा, दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी, 6 घंटे में AQI 65 से बढ़कर 138 पहुंचा
Jhansi, Jhansi | Oct 21, 2025 झांसी में दीपावली पर जमकर फूटे पटाखों ने महानगर की आबोहवा खराब कर दी है। रात होते-होते बारूद के धुआं से आसमान में छा गया। इससे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। सोमवार शाम 7 बजे AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 73 दर्ज किया गया था। जो रात 1 बजे 138 पर पहुंच गया। 6 घंटे में AQI 65 बढ़ने से झांसी ऐलो जोन में आ गया है।