झांसी: त्योहारों पर झाँसी रेल मंडल ने विशेष तैयारियाँ की, सुरक्षा और सुविधा पर दिया ज़ोर
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 झाँसी रेल मंडल ने दीपावली, छठ और कार्तिक अमावस्या मेले के लिए यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु व्यापक तैयारियाँ की हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झाँसी रेल मंडल द्वारा 46 विशेष गाड़ियाँ और 25 "ट्रेन ऑन डिमांड" संचालित की जा रही हैं। चित्रकूट मेले हेतु 20 से 23 अक्टूबर तक दो मेला स्पेशल अनारक्षित गाड़ियाँ चलाई जा रही है।