झांसी: रेप पीड़िता के देवर की हत्या, समझौता न करने पर धमकाया, डेढ़ साल बाद दीवाली पर झाँसी आया तो घेरकर हाथ-पैर तोड़े
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 झांसी में सोमवार को रेप पीड़िता के देवर की हत्या कर दी गई। वो बड़े भाई के साथ शॉपिंग करके घर लौट रहा था। बड़े भाई बाइक से आगे निकल गए, जबकि वो दूसरी बाइक से पीछे था। इस दौरान 10 से 12 आरोपियों ने उसको घेर लिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार करके हाथ-पैर तोड़ दिए। बड़ा भाई बचाने आया तो उस पर 3 फायर दाग दिए। इससे वो डर कर भाग गया।