झांसी: झाँसी में पहली बार महिलाओं के नेतृत्व में संभाली जाएगी यातायात व्यवस्था, बढ़ रही है दोगुनी छमता
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए झाँसी यातायात विभाग में बड़ा विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए यातायात विभाग की क्षमता को दोगुनी से भी अधिक करने के लिए 75 पुलिस कर्मियों को ट्रैनिग दी जा रही है, जो 1 माह की ट्रेनिंग के बाद यातायात व्यवस्था सँभालने के लिए तैयार हो जाएंगी। इसमें पहली बार महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया है।