वारासिवनी: कर्ज के जाल में फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, काला कारोबार बेनकाब, ब्लैंक चेक और जमीन के दस्तावेज बरामद
पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील अरोरा को गिरफ्तार किया है आरोपी लोगों को 5 से 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देकर उन्हें जाल में फंसाता था और एटीएम कार्ड कोरे चेक स्टांप पेपर व जमीन के दस्तावेज अपने कब्जे में रखकर अवैध वसूली करता था पुलिस ने आरोपी के पास से 153 ब्लैंक चेक भूमि दस्तावेज स्टांप मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन जब्त किया