🚆 औरैया जिले के शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🚩
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के दर्शन अब और भी आसान होने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर रेलवे का एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूबेदारगंज–इंदौर–सूबेदारगंज ट्रेन के फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव की जानकारी सामने आई है।
📌 02 अक्टूबर से इस ट्रेन में फफूंद रेलवे स्टेशन से आरक्षण भी शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है।
⚠️ सावधानी: सोशल मीडिया पर वायरल पत्र और आरक्षण संबंधी जानकारी के बावजूद रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि/सूचना सामने नहीं आई है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना एवं ट्रेन के अधिकृत शेड्यूल की पुष्टि अवश्य कर लें।
🙏 ट्रेन के ठहराव के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति और माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
संघर्ष समिति ने इस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे को पत्र सौंपा था। माननीय सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग रखी थी।
संघर्ष समिति और माननीय सांसद के लगातार प्रयासों, फॉलोअप और पैरवी के बाद ठहराव की जानकारी सामने आने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 🎉
इस ठहराव से औरैया जनपद सहित आसपास के हजारों शिव भक्तों को उज्जैन महाकाल, इंदौर एवं मध्य प्रदेश की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।
🌹 फफूंद रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति एवं माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे के लगातार प्रयासों के लिए हार्दिक आभार।
🚩 हर हर महादेव! 🙏
Auraiya, Auraiya | Sep 15, 2026