झालरापाटन: झालरापाटन के सरकारी स्कूलों में कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति, अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना श्वेता प्रसन्ना ने दी
झालरापाटन ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिंदौर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपखाना में आज स्पिक मैके के तत्वावधान में कुचिपुड़ी नृत्य कार्यशाला और प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेंगलुरु से आईं अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना श्वेता प्रसन्ना ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति ब्रह्मंजलि से हुआ,