शाहजहांपुर पुलिस ने मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचने वाले बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए सिंधौली थाना क्षेत्र के मूड़ा हारिस गांव में छापेमारी की। कार्रवाई में 65 ड्रम बरामद किए गए हैं, जिनमें करीब 10 हजार लीटर केमिकल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।