कोलायत: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश, कोलायत थाने में कई नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
कोलायत थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के बड़े खेल का खुलासा हुआ है, जहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर कीमती कृषि एवं आवासीय भूमि पर कब्जा करने की साजिश रची गई। इस मामले में कोलायत पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लालचंद गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि सालासर क्षेत्र स्थित खसरा नंबर 95 की 8.85 हेक्टेयर भूमि का मामला है।