अनूपपुर: जल संकट के समाधान के लिए जिला पंचायत सदस्य की पहल, SECL से CSR के तहत सुविधाएं मांगी
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-02, अनूपपुर की सदस्य भारती केवट ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जल संकट को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने South Eastern Coalfields Limited (SECL) के जमुना-कोतमा क्षेत्र से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का अनुरोध किया है।