बांका: भागलपुर में ब्राउन सुगर सेवन के बाद युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 27, 2024 शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे नशा मुक्ति केंद्र बांका में भर्ती एक युवक की स्थिति बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां सदर अस्पताल में डॉ दिनकर कुमार की देखरेख में युवक का उपचार किया गया। युवक की पहचान भागलपुर जिला निवासी रवि दास के रूप में हुई। बताया गया कि युवक करीब 4 साल से ब्राउन सुगर का सेवन करता था।