गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर के मध्य विद्यालय गोदावरी में बी.एड प्रशिक्षुओं का सम्मान समारोह आयोजित
गया शहर के मध्य विद्यालय गोदावरी में सोमवार को सुबह 11:00 मगध कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण समापन के अवसर पर एक भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं अतिथियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।