नवाबगंज: बांसा-रामपुर शहादतगंज मार्ग पर बड़े गड्ढे, दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क की बदहाली से राहगीरों की जान जोखिम में
मसौली विकासखंड क्षेत्र में बांसा से रामपुर शहादतगंज को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यह मार्ग हादसों का कारण बन रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।