मेरठ: IPL मैच में सट्टे का भंडाफोड़, तीन बुकी गिरफ्तार, ग्रुप बनाकर खिलाया जा रहा था सट्टा, मोबाइल फोन और बैंक खाता बरामद
Meerut, Meerut | Apr 16, 2026 मेरठ में एसपी सिटी की स्वाट टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर आईपीएल मैच में सट्टे का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में सट्टे में प्रयुक्त होने वाले सामान के साथ तीन बुकी गिरफ्तार किए गए हैं। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि यह गिरोह जगह बदल बदलकर सट्टे का खेल खिला रहे थे।