हुसैनगंज: चैती छठ को लेकर हुसैनगंज के छठ घाटो पर उमड़ी सैकड़ो छठ व्रतियों की भीड़,शांतिपूर्ण तरीके से हुई पूजा अर्चना।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर आज चैती छठ को लेकर श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। इसमें श्रद्धालु भक्तों के द्वारा छठी मैया की पूजा अर्चना की गई व अपनी मनोकामना पूर्ति के उद्देश्य से कामना की गई। वही इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में छठ घाटो पर महिलाएं व छठ व्रती नजर आई।