हुसैनगंज: रामपुर में प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ के दौरान भागवत कथा का हुआ आयोजन, सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तगण
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के रामपुर में श्री प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथावाचिका राधे प्रिया जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि अच्छे कर्म करने वाले को हमेशा अच्छा फल भगवान देते हैं, फल की चिंता छोड़ लोगों को कर्म पर ध्यान देना चाहिए।