बिलग्राम: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
मल्लावां स्थित कोल्ड स्टोरेज कार्यालय में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।