घोड़ासहन: घोड़ासहन क्षेत्र में जितिया पर्व पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, 14 वर्षीय काजल कुमारी की डूबने से हुई मौत
पूर्वी चंपारण:- घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमुइया गांव में जितिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गई करीब 14 से 15 वर्षीय काजल कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।