खुरई: बीना रोड बाईपास तिराहे पर देहात थाना पुलिस ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई
Khurai, Sagar | May 2, 2026 शनिवार शाम लगभग 6 बजे देहात थाना पुलिस ने बीना रोड स्थित बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, देहात थाना प्रभारी ने बताया कि आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट वाहन चालकों की मौतें हो रहीं हैं, जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय से आदेश के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और काली फिल्म वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है