मेदिनीनगर (डालटनगंज): वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की पहल से 4 साल बाद मेदिनीनगर में खुला दीनदयाल मार्ग, आवाजाही हुई शुरू
4 साल से बंद दीनदयाल मार्ग खुल गया है। आवाजाही शुरू हो गयी है। शुक्रवार शाम 5 बजे बड़ी संख्या में लोग पैदल में मोटरसाइकिल से आते जाते दिखे। बताते चलें कि अंबेडकर पार्क निर्माण के दौरान बड़ा तालाब से होकर गुजरे दीनदयाल मार्ग को बंद कर दिया गया था। लोहे का गेट लगा दिया गया था। जेलहाता, साहित्य समाज चौक, आबादगंज, पुलिस लाइन रोड, सुदना के लोग गुजरने से वंचित थे।