मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के पहाड़ी, राहतनगर और चनवारी पहुंचकर प्रथम महापौर अरूणा शंकर ने बारिश से प्रभावित स्थिति की जानकारी ली। यहां रहने वाले लोगों से मिली। उनकी परेशानी जानकर आवेदन के माध्यम से अपनी बात रखने की सलाह दी। करीब आधे घंटे तक क्षेत्र भ्रमण किया। प्रथम महापौर शुक्रवार दोपहर 3 बजे इस इलाके में पहुंची।