कांके: धुर्वा स्थित HEC की जमीन पर अतिक्रमण हटाने दूसरे दिन पहुंचा प्रशासन, सड़क पर उतरे लोग
Kanke, Ranchi | Sep 16, 2026 धुर्वा स्थित HEC की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार सुबह करीब दस बजे से लगातार दूसरे दिन जारी है। प्रशासन की टीम दर्जनों जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची है। कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की और बहस की खबर है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।