दमयंती नगर: हाईकोर्ट से स्टे हटते ही 100 साल पुरानी जर्जर टंडन बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
बकौली चौराहा स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी जर्जर टंडन बिल्डिंग को हाईकोर्ट से स्थगन आदेश हटने के बाद शुक्रवार शाम नगर पालिका ने जेसीबी से ध्वस्त करना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। पीडब्ल्यूडी सर्वे के आधार पर भवन को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था। जनहानि की आशंका के चलते भवन खाली कराकर ध्वस्तीकरण कराया गया।