बैरसिया: भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन से गांजा ला रहीं 5 महिलाओं समेत 7 को किया गिरफ्तार, 36 किलो गांजा जब्त
Berasia, Bhopal | May 20, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन से गांजा लेकर आ रहीं पांच महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 36 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब मेल ट्रेन से गांजे की बड़ी खेप आ रही है।