बिंदकी: शकूराबाद गांव में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव में शनिवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह वीडियो सोमवार की सुबह 9 बजे तक सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता रहा। वायरल वीडियो के आधार पर बकेवर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।