कलेक्टर के आदेश में नरवाई जलाने वाले स्लीमनाबाद निवासी सुमेर सिंह पर दर्ज़ हुइ FIR
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जान -माल और पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर नरवाई में आग लगाने के संबंध में हाल ही में जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर आज बुधवार को ग्राम डुगरहाई स्लीमनाबाद निवासी सुमेर सिंह के विरुद्ध स्लीमनाबाद पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।