नैगवा ग्राम के समीप अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल,वाहन चालक को आई गंभीर चोट
बड़वारा थाना क्षेत्र नैगवा ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। घटना में वाहन चालक को गंभीर चोट आ गई। वहीं 108 की मदद से घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।