जमुई: पतंबर मार्केट के समीप दो बाइकों की टक्कर में दो युवक हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 सिकंदरा प्रखंड की पतंबर मार्केट के समीप दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, घायलों की पहचान सिकंदरा के पतंबर निवासी विनोद चौधरी तथा नवादा जिले के कौवाकोल थाना निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में की गई है।