कैराना: कैराना में सर्वपितृ अमावस्या पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लगाई आस्था की डुबकी
Kairana, Shamli | Oct 10, 2026 शनिवार को कैराना में यूपी—हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का स्मरण करते हुए विधि—विधान से पूजा—अर्चना की और पिंडदान किया। वहीं, अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यमुना घाट पर पुलिस व गोताखोर तैनात नजर आए।