बास्तानार: घर के अंदर बैठे 22 वर्षीय युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत; एक अन्य परिजन घायल
जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सिंगनपुर में बीती रात को अपने घर के कमरे में बैठे युवक के ऊपर अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कमरे में बैठा एक अन्य परिजन को भी बिजली का झटका लगा।