जलालगढ़: जलालगढ़ थानाक्षेत्र के मिश्रीनगर से स्कॉर्पियो की हुई चोरी
अररिया जिले के संदलपुर निवासी मो साजन की स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 11वाई 3415 था मिश्रीनगर निवासी चालक लड्डू मटियारी के घर से हो गई।चालक लड्डू रिजर्व में देवघर गए था। बुधवार रात करीब 1 बजे देवघर से लौटकर रिजर्व में गये सभी लोगों को उसके घर उतारकर चालक स्कॉर्पियो को लेकर अपना घर मिश्रीनगर आ गया। वहीं से गाड़ी की चोरी हो गई।