सरवाड़: बघेरा में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू टेम्पू चाय की केबिन में घुसा, तीन घायल, घटना की पुलिस को दी सूचना
Sarwar, Ajmer | Aug 9, 2026 बघेरा ग्राम में ब्राह्मणी माता मंदिर के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घोड़ी लेकर टोंक की ओर जा रहे एक टेम्पू का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित चाय की केबिन में जा घुसा।रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार हादसे में केबिन के पास खड़ी करीब पांच बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय चाय की केबिन में करीब दो दर्जन लोग बैठे हुए थे।