गुना नगर: जिले में भीषण गर्मी के चलते नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद
गुना जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, हैवी हीट वेव को लेकर 27 अप्रैल दोपहर को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल ने आदेश जारी कर जिले के सभी निजी शासकीय विद्यालय में नर्सरी से आठवीं तक 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। कक्षा 9 से 12 तक और परीक्षाओं का यथावत संचालन होगा। विद्यालय स्टाफ सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक विद्यालय में कार्य करेंगे।