श्री गंगानगर: ग्राम पंचायत महियावाली में मुख्यमंत्री ने आमजन से किया संवाद, जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 16, 2026
राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत शनिवार को दोपहर 3बजे माननीय मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आमजन से संवाद किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विभिन्न विधानसभाओं में चल रहे ग्राम रथ भी कार्यक्रमों से जुड़े। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया।