भिवानी: वैश्य महाविद्यालय समेत 97 कॉलेजों के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
हरियाणा प्रदेश के सभी 97 सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन, एचआरए, ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के एडेड कॉलेजों में लगभग 4700 पद स्वीकृत है जिनमें से लगभग 3000 शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यरत है, जिन्हें 95% अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है।