भिवानी: दूधमुंही बच्ची की संदिग्ध मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाए थे परिजन
भिवानी के ग्वार फैक्ट्री के पास स्थित सेवा नगर निवासी करीब 6 माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसकी तबीयत खराब होने पर परिवार ने अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। मृतका की पहचान करीब 6 माह की सुनीता के रूप में हुई है।