भीलवाड़ा: हरि शेवा उदासीन आश्रम में भव्य कलश यात्रा से पुरुषोत्तम माह कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ
भीलवाड़ा। सनातन पुरुषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत रविवार को श्री हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से हुई। इसके बाद हरी शेवा धाम में श्री विष्णु यज्ञ, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, श्रीराम कथा, गंगा आरती एवं हरिनाम संकीर्तन के आयोजन प्रारंभ हुए।