गंगधार: चौमहला में नौजवान हुसैन कमेटी के तत्वावधान में निकाला अलम का जुलूस
चौमहला मे मोहर्रम माह की 7 तारीख को कस्बे में अलम निकाले गए। नौजवान हुसैनी कमेटी के तत्वाधान में अलम का जुलूस इमामबाड़ा से शुरू हुआ, जो प्रमुख मागों से होकर फिर वहीं पर पहुंचा। लाइसेंसदार आबिद हुसैन ने मोहर्रम पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम माह 7 तारीख को अलम निकाले जाते है। शहीदे करबला इमाम आली मकाम हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिए निकाले जाएंगे।