गंगधार: उन्हेल नागेश्वर पहुंचे एडिशनल एसपी, नागेश्वर तीर्थ के किए दर्शन, सीएलजी बैठक आयोजित कर सुधार के दिए निर्देश
उन्हैल नागेश्वर पहुंचे एडिशनल एसपी ने नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ के दर्शन किए इसके पश्चात एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा उन्हैल थाने पहुंचे जहां केक काटकर सीएलजी सदस्यों ने एडिशनल एसपी का जन्मदिन मनाया इसके बाद पौधारोपण कर सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने कई समस्याएं बताई जिस पर सुधार के निर्देश दिए, पुलिस थाना के सामने कैमरे लगाने की बात रखी