गंगधार: चौमहला में चातुर्मास के लिए जैन साध्वी संतों का हुआ मंगल प्रवेश
चौमहला में चातुर्मास की आराधना के लिए जैन संत इंद्रेश मुनि ठाणा 3, साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। साध्वीजी महाराज की अगवानी में कई कस्बों से जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। जैन मंदिर उपाश्रय में चातुर्मास की आराधना साध्वीवर्या सौम्य रत्ना श्रीजी, पुनित रत्ना, आग रत्ना, ऋषि रत्ना, महर्षि रत्ना, परार्थ रत्ना आदि की निश्रा में की जाएगी।