गंगधार: भिलवाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा व भू आवंटित होने पर हर्ष व्याप्त, ढोल नगाड़ों से किया विधायक का स्वागत
भिलवाडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा होने व भू आवंटित होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है, क्षेत्रीय विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। क्षेत्रीय डग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालूराम मेघवाल के अथक प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा होने और भू आवंटन की प्रक्रिया जारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।