रामगढ़ चौक: तेतरहट पुलिस ने नुनगढ़ चेकपोस्ट पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, अवैध कारोबारियों में हड़कंप
लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नुनगढ़ चेकपोस्ट पर तेतरहट थाना की पुलिस द्वारा बुधवार रात 11 बजे अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एक विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष रमेश पासवान ने किया। सीमा से होकर गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की मुस्तैदी से तलाशी ली गई।