मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले पुलिस अलर्ट, गंगनहर पुलों पर एसपी सिटी पहुंचे, बैरिकेडिंग और रेस्क्यू प्लान पर चर्चा
कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसपी सिटी अमृत जैन ने सिखेड़ा और जौली गंगनहर पुल का निरीक्षण कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। बढ़े जलस्तर को देखते हुए केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान की अनुमति देने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती के निर्देश दिए।