रतनी फरीदपुर: शकुराबाद CHC में 5वीं वार चोरी, कोरोना वार्ड से 14 पंखे के साथ वायरिंग की भी चोरी
रतनी प्रखंड के रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), शकुराबाद में एक महीने के भीतर पांचवीं चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर कोरोना वार्ड की खिड़की तोड़कर 14 पंखे, बिजली वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। इससे पहले तीन बार ऑक्सीजन पाइप भी काटे जा चुके हैं। अस्पताल प्रशासन ने जर्जर भवन हटाने और बाउंड्री वॉल ऊंची करने की मांग की।