सिंगरौली: रॉन्ग साइड से आ रहे शराब के नशे में धुत बाइक पर सवार व्यक्ति गिरा, हुआ घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल
एक बाइक सवार विन्ध्यनगर से बैढ़न की ओर रॉन्ग साइड से आ रहा था और जैसे ही मस्जिद तिराहे के पास पहुंचा बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया इस दौरान कोई अन्य वाहन नहीं था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठे दोनों व्यक्ति काफी शराब के नशे में भूत थे। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया जहां उपचार जारी है।