कालपी: कालपी में जोल्हूपुर पुल पर मौरम से ओवरलोडेड डंपरों की कतार, पुल पर लगा लंबा जाम, वायरल वीडियो से उठे सवाल
Kalpi, Jalaun | Jun 21, 2026 कालपी के जोल्हूपुर पुल का एक वीडियो रविवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौरंग से लदे डंपरों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। सड़क पर खड़े दर्जनों डंपरों के कारण पुल मानो पार्किंग स्थल में तब्दील नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से क्षेत्र में जाम, धूल और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।