शिवपुरी नगर: पुराना बस स्टैंड इलाके में शिकायत करना पड़ा महंगा, ठेले वाले को हटाने के लिए किया था फोन, खुद का अतिक्रमण हटा
शिवपुरी शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड इलाके में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहाँ एक दुकानदार को दूसरे की शिकायत करना खुद के लिए ही नुकसानदेह साबित हो गया। जिस ठेले वाले को हटाने के लिए दुकानदार ने नगर पालिका को बुलाया था, वह तो वहां से हट गया, लेकिन नपा की कार्रवाई में खुद दुकानदार का अवैध निर्माण भी जमींदोज हो गया।