बालोद: बघमरा में ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है रेत का उपयोग, नहीं हो रहा है रेत का अवैध उत्खनन
Balod, Balod | Apr 29, 2026 जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर ने बताया कि ग्राम बघमरा में रेत खदान में अवैध उत्खनन के संबंध में मौका जांच कराया गया। जांच के दौरान उपस्थित वार्ड नंबर 1 के पार्षद पोषण निषाद व अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस दौरान रेत का उत्खनन पूर्णतः बंद पाया गया। पार्षद द्वारा बताया गया कि रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी उन्हें नहीं है।